एशिया महाद्वीप में स्थित भारत (India) भौगोलिक दृष्टि से विश्व में सातवाँ सबसे बड़ा देश है और जनसंख्या की दृष्टि से भारत चीन के बाद दूसरा बड़ा देश है। भारत (India) की खोज सन् 1498 ई० वास्कोडिगामा ने किया था। भातीय मुख्य भूमि पृथ्वी के उत्तरी-पूर्वी गोलार्द्ध में 8˚4′ से 37˚6′ उत्तरी अक्षांश तथा 68˚7′ से 97˚25′ पूर्वी देशांतर के मध्य स्थित है 82½˚ पूर्वी देशांतर इसके लगभग मध्य से होकर गुजरती है इसी देशांतर को अपने देश का मानक समय माना जाता है ।
भारत का भौगोलिक क्षेत्रफल 3287263 वर्ग किमी० है जो विश्व के कुल क्षेत्रफल का 2.43% है भारत से क्षेत्रफल में बड़े देशो में रूस, कनाडा, चीन, सं.रा. अमेरिका, ब्राजील और आस्ट्रेलिया आते है। भारतीय भू-भाग की लम्बाई पूर्व से पश्चिम तक 2933 किमी० तथा उत्तर से दक्षिण तक 3214 किमी० है
भारत के पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर-पूर्व में चीन, नेपाल और भूटान, पूर्व में- बांग्लादेश और म्यांमार और उत्तर-पश्चिम में अफगानिस्तान देश है।
भारत को और भी कई नामों से जाना जाता है– हिन्दुस्तान, इंडिया(India) तथा आर्यावर्त । भारत की राजधानी नई दिल्ली है। भारत (India) मेंं समय में कुल कितने राज्य है ? क्या आपको पता है ? आज हम आपको इस पोस्ट में भारत में वर्तमान समय में कितने पूर्ण राज्य है? और कितने केन्द्र शासित राज्य हैं? के बारे मेंं जानेंगे।
भारत में वर्तमान समय में कुल कितने राज्य हैं ?
Contents
भारतीय संविधान में प्रारुप के अनुसार भारत को राज्यों का संघ कहा जाता है।वर्तमान समय में भारत में 28 राज्य और 9 केन्द्र शासित राज्य है। सन् 2014 से पहले भारत में 28 राज्य हुआ करते थे लेकिन 2 जून 2014 को एक नया राज्य बनाया गया जिसका नाम तेलंगाना है।
तेलंगाना पहले आन्ध्रप्रदेश का हिस्सा हुआ करता था लेकिन तेलंगाना अब एक राज्य बन गया है। तब से लेकर 30 अक्टूबर 2019 तक 29 राज्य थे। 31 अक्टूबर 2019 में जम्मू और कश्मीर राज्य को हटाकर 2 नये केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर और लद्दाख बनाए गए हैं।
वर्तमान समय में भारत (India) की राज्यों की संख्या 29 से घटाकर 28 हो गई है। फिलहाल भारत के राज्यों की संख्या 28 है।
राज्य का शासन उस राज्य की जनता द्वारा चुने गए मुख्यमंत्री के द्वारा किया जाता है। जबकि एक केन्द्र शासित प्रदेश का शासन उस राज्य में केंद्र द्वारा बनाए गए कानून के तहत काम होता है। संविधान के अनुसार यहाँ के कार्यों को करने का अधिकार सीधे राष्ट्रपति को होता है।
भारत के राज्यों के नाम और उनके राजधानी के नाम ( Name of States of India and their Capitals) –
- असम (Assam ) –दिसपुर (Dishpur )
- अरुणांचल प्रदेश (Arunachal Pradesh ) –ईटानगर(Itanagar )
- आन्ध्रप्रदेश (Andhra Pradesh ) –अमरावती(Amaravati )
- उड़ीसा (Odisha ) – भुवनेश्वर (Bhuvaneshvar )
- उत्तर प्रदेश(Uttar Pradesh )- लखनऊ (Lucknow)
- उत्तराखंड (Uttarakhand ) – देहरादून (Deharadoon )
- केरल(Kerala ) –तिरुवनंतपुरम (Trivunatpuram )
- कर्नाटक (Karnatak ) – बंगलौर (Banglore)
- गोवा (Goa) – पणजी (Panji )
- गुजरात (Gujarat ) – गाँधीनगर (Gandhinagar )
- छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh ) – रायपुर (Raipur )
- झारखंड (Jharkhand ) – राँची (Ranchi )
- तमिलनाडु (Tamilnadu) –चेन्नई (Chennai)
- तेलंगाना (Telngana) – हैदराबाद (Haidarabad)
- नागालैंड (Nagaland ) –कोहिमा (Kohima )
- पंजाब (Punjab ) – चंडीगढ़ (Chandigarh)
- पश्चिम-बंगाल(West Bengal) –कोलकाता (Kolkata )
- बिहार (Bihar )- पटना (Patna )
- मिजोरम (Mizoram ) – आइजोल
- मेघालय (Meghalay) – शिलांग (Shillong )
- मणिपुर (Manipur ) – इम्फाल (Imphal )
- महाराष्ट्र (Maharastra )- मुम्बई (Mumbai )
- मध्यप्रदेश (Madhyapradesh )- भोपाल (Bhopal )
- राजस्थान (Rajsthan ) –जयपुर (Jaipur )
- सिक्किम (Sikkim ) – गंगटोक (Gangtok)
- हरियाणा (Hariyana ) –चंडीगढ़ (Chandigarh )
- हिमांचल-प्रदेश (Himachal Pradesh )- शिमला (Shimla )
- त्रिपुरा (Tripura )- अगरतला (Agartala)
भारत के केन्द्र शासित प्रदेशों के नाम (Name and Capitals of The Union Territories of India ) –
1.अण्डमान और निकोबार द्वीप समूह (Andaman and Nicobar Islands )- पोर्टब्लेयर (Port Blair)
2.चण्डीगढ़ (Chandigarh ) – चण्डीगढ़ (Chandigarh)
3.दादर नगर हवेली (Dadar Nagar Haveli ) – सिल्वासा (Silvasa )
4.दमन और दिउ (Daman and Diu )- दमन (Daman )
5.दिल्ली (Delhi ) – दिल्ली (Delhi)
6.लक्षद्वीप (Lakshdweep ) – कावारत्ती (Kawarati )
7.पुडुचेरी (Puducheri ) –पुडुचेरी (Puducheri )
8.जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir ) – जम्मू (Winter), श्रीनगर (Summer)
9.लद्दाख (Laddakh ) –लेह
केन्द्रशासित प्रदेश क्या है ?
भारत में केंद्र शासित प्रदेश से तात्पर्य उन प्रदेशों से है, जिनको कुछ विशेष परिस्थितियों के कारण अन्य राज्यों में न मिलाकर सीधा केन्द्रीय सरकार द्वारा चलाया जाता है।
केन्द्रशासित प्रदेश भारत के संघीय प्रशासनिक ढ़ांचे की एक उप-राष्ट्रीय प्राशासनिक इकाई है। भारत में केंद्रशासित प्रदेशों की संख्या 9 हैं। इनमें दिल्ली, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, चंडीगढ़, दादर नगर हवेली, दमन और दीव, लक्षद्वीप, पुडुचेरी, जम्मू-कश्मीर तथा लद्दाख ये सभी राज्य केन्द्रशासित प्रदेशों के तहत आते हैं ।
बिना विधान सभा वाले केंद्र शासित प्रदेश–
चंडीगढ़, दादर नगर हवेली, दमन और दीव, लक्षद्वीप, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, लद्दाख
स्वयं की विधान सभा वाले केंद्रशासित प्रदेश–
पुडुचेरी, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर
इन केन्द्रशासित प्रदेशों में एक निर्वाचित विधान सभा और आंशिक राज्य- दर्जे के साथ मंत्रियों की एक कार्यकारी परिषद होती है।
What is Eclipse ग्रहण क्या है ? चन्द्र ग्रहण and सूर्य ग्रहण in hindi-
UPSC क्या है? UPSC ka full form तथा इसकी पूरी जानकारी
भारत में केंद्रशासित प्रदेश बनाने की जरुरत क्यों पड़ी ?
भारत में केंद्रशासित प्रदेश बनाने के पीछे कई कारण है–
- छोटा आकार और कम जनसंख्या
- अलग संस्कृति
- अन्य राज्यों से दूरी
- प्राशासनिक महत्व
- स्थानीय सांस्कृतिक की सुरक्षा करना
- शासन के मामलों से सम्बंधित राजनीतिक उथल-पुथल को दूर करना
- सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थिति
भारत की जनसंख्या, लिंगानुपात, साक्षरता 2011 के अनुसार-
1,21,05,69,573 या लगभग (121.05) करोड़ इसमें 62.31 करोड़ पुरुष तथा 58.74 करोड़ महिलाएं है
भारत (India) का लिंगानुपात प्रति 1000 पुरुषों पर 943 महिलाएं
भारत की कुल साक्षरता 73.0% है जिसमे पुरुष 80.9% तथा महिलाएं 64.6% है
क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य–
राजस्थान (342,239 वर्ग किमी)
क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे छोटा राज्य–
गोवा (3,702 वर्ग किमी)
सर्वाधिक लिंगानुपात वाला राज्य 2011 के अनुसार-
केरल राज्य (1084) प्रति 1000
सबसे कम लिंगानुपात वाला राज्य 2011 के अनुसार-
हरियाणा (879) प्रति 1000
सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व वाला राज्य 2011 के अनुसार-
बिहार (1106) प्रति वर्ग किमी
सबसे कम जनसंख्या घनत्व वाला राज्य 2011 के अनुसार-
अरुणाचल प्रदेश (17) प्रति वर्ग किमी
सर्वाधिक साक्षरता वाला राज्य 2011 के अनुसार-
केरल (94%)
सबसे कम साक्षरता वाला राज्य 2011 के अनुसार-
बिहार (61.8%)
क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा केंद्रशासित प्रदेश–
लद्दाख(वर्गकिमी)
क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे छोटा केन्द्रशासित प्रदेश–
लक्षद्वीप (32.62 वर्गकिमी)
जनसंख्या की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा केंद्रशासित प्रदेश–
दिल्ली
जनसंख्या की दृष्टि से भारत का सबसे छोटा केंद्रशासित प्रदेश–
लक्षद्वीप
भारत का सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य–
उत्तर-प्रदेश,(2011 की जनगणना के अनुसार (199,812,341)
भारत का सबसे कम जनसंख्या वाला राज्य–
सिक्किम (610,577)
आज हम इस पोस्ट में बताये कि भारत में कुल कितने राज्य है, राज्यों के नाम बताये, केन्द्रशासित प्रदेशों के नाम के साथ अन्य तथ्य बताये। उम्मीद है यह पोस्ट आपको अच्छी लगे तो कमेंट व् शेयर जरूर करें।
Nice contente..
Thanks
Bahut hi acchi jankari di hai aapne