जंगली जानवरों के नाम (Name of wild animals) हिन्दी व् अंग्रेजी में –

हैलो दोस्तों, हमारे ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज हम इस पोस्ट में जंगली जानवरों के नाम Name of wild animals और इनके बारे में बताएंगे। तो आइए जानते हैं जंगली जानवरों wild animals के नाम और इनके बारे में।

जंगली जानवर ऐसे जानवर होते हैं जो जंगल में रहते हैं।  इन्हें हम पाल नहीं सकते हैं। इन्हें अपने नियंत्रण में रखना मुश्किल होता है। जंगली जानवर हमें नुकसान पहुंचा सकते हैं। इनमें शेर, चीता, बाघ, लोमड़ी, हाथी, तेंदुआ आदि आते हैं। जंगली जानवर स्वभाव से घातक होते है इसलिए मनुष्य को इनसे खतरा रहता है। इसलिए हमें इनसे दूर ही रहना चाहिए।

जंगली जानवरों के नाम (Name of wild animals) –

Contents

Bear – बीअर– भालू

Cheetah –चीता- चीता

Chimpanzee –चिम्पांजी- चिम्पांजी

Deer – डिअर- हिरण

Elephant –एलीफेंट– हाथी

Fox – फाक्स– लोमड़ी

Giraffe – जिराफ– जिराफ

Gorilla – गोरिल्ला- गोरिल्ला

Hippopotamus – हिप्पोपोटमस- दरियाईघोड़ा

Hyena –हाइनीया- लकड़बग्घा

Jackal – जैकाल– सियार

Kangaroo – कंगारू– कंगारू

Lion – लायन– शेर

Leopard – लियोपार्ड– तेंदुआ

Monkey – मंकी– बंदर

Otter – ओटर–ऊदबिलाव

Panda –पाण्डा– पाण्डा

Porcupine –पोरक्युपिन– साही,सेही

Rhinoceros –राइनोसिरोस– गैंडा

Reindeer – रेनडियर- बारहसिंगा

Squirrel – स्किवेरल– गिलहरी

Tiger –टाइगर– बाघ

Wolf – वूल्फ– भेड़िया

Zebra – जेब्रा–जेब्रा या चित्तिदार घोड़ा

जंगली जानवरों (wild animals) के बारें में –

Bear

Bear(भालू)

भालू एक जंगली और सर्वाहारी जानवर होता है। भालू का शरीर विशाल और भारी– भरकम होता है। इनका रंग काला होता है।ये बहुत बुद्धिमान होते हैं।इन्हें मछलियाँ खाना बहुत पसंद होता है।

कुछ भालू ध्रुवीय क्षेत्रों में रहते हैं जिसे ध्रुवीय भालू(Polar bear) कहते हैं। ये 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकते हैं। ये मनुष्य की तरह ही देख सकते हैं लेकिन इनकी सुनने की क्षमता थोड़ी कम होती है। इनका औसत आयु लगभग 30-40 साल होता है।

Cheetah

Cheetah(चीता )

चीता एक माँसाहारी जानवर है। चीता अपनी अद्भुत फुर्ती और रफ्तार के लिए जाना जाता है। धरती पर रहने वाले सबसे तेज जानवर होता है। इसके शरीर पर काले और पीले रंग की धारियां होते हैं।यह अपने शिकार को गंध से नहीं बल्कि उसके छाया से शिकार करता है।

नर चीते की तुलना में मादा चीते अकेले रहना पसंद करते हैं। चीता खुले  मैदान, घास का मैदान, झाड़ियों में रहते हैं। ये अपना पंजे नहीं मोड़ पाते हैं जिसके कारण ये पेड़ पर नहीं चढ़ पाते हैं। इनका औसत आयु लगभग 20-22 साल होता है।

Chimpanzee

Chimpanzee (चिम्पांजी)

जंगली जानवरों (wild animals )  में चिम्पांजी एक सर्वाहारी जंगली जानवर है।ये बहुत ही बुद्धिमान होते हैं। ये झुण्ड में रहना पसंद करते हैं। इनका मुख्य भोजन गन्ना, अनन्नास, केला,अन्य फल, कीड़े- मकोड़े, अंडे आदि खाते हैं।

चिम्पांजी के नर मादा से कुछ बड़े होते हैं और इनका वजन करीब डेढ़ मन का होताहै । ये मनुष्य के गैर– शाब्दिक बातों की तरह स्वरों के उच्चारण हाथ के इशारों और चेहरे के हाव- भाव के प्रयोग से आपस में बातचीत करते हैं।

Deer

Deer (हिरण)

जंगली जानवरों (wild animals )  में हिरण एक शाकाहारी जानवर है। यह हरी-घास, पत्तियाँ और फल- फूलों को खाना पसंद करते हैं। हिरण का रंग हल्के भूरे और शरीर पर छोटी- छोटी गोल सफेद रंग की धारियां होती है। हिरण अपनी बुद्धिमत्ता और तेज दौडऩे के लिए जाना जाता है। यह 10 फुट लम्बी छलांग लगा सकता है। इसके सुनने की शक्ति मनुष्य से बहुत अधिक होती है।

इसकी आँखें उसके सिर के एक तरफ किनारों पर होती है जिस कारण वह 310 डिग्री तक देख सकते हैं। इसका जीवन काल लगभग 20 साल तक होता है।

Elephant

Elephant (हाथी)

जंगली जानवरों( wild animals )  में  हाथी धरती पर सबसे ताकतवर जानवर होता है। यह शाकाहारी होता है। यह पेड़- पौधे, टहनियां, फल, फूल आदि खाते हैं। यह जंगली जानवर है लेकिन कुछ लोग अपने काम के लिए इसे पालते हैं। यह स्लेटी या भूरे रंग का होता है।

हाथी का एक सूड़ होता है जिससे वह किसी भी भारी या हल्के सामान को उठा सकता है। सूड़ के माध्यम से ही वह अपने भोजन को मुँह में रखता है। हाथी की औसत आयु 100 साल तक होती है।

Fox

Fox (लोमड़ी)

लोमड़ी एक सर्वाहारी जानवर है। ये फल सब्जियां तथा अन्य छोटे-छोटे जानवर का शिकार करके खाते हैं। लोमड़ी अपनी चालाकी के लिए प्रसिद्ध है।

लोमड़ी शिकार करते समय 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से भी ज्यादा दौड़ सकती है। ये अकेले में रहना पसंद करते हैं। मुर्गा, खरगोश, मछली और मोर ये सब इसके मुख्य शिकार होते हैं। इसका औसत आयु 10-12 वर्षों तक होती है।

Giraffe

Giraffe (जिराफ)

जंगली जानवरों wild animals  मेंजिराफ एक शाकाहारी पशु है। यह थल पर रहने वाले जीवों में सबसे ऊँचा प्राणी है। इसकी गर्दन लगभग 6 फीट तक लम्बी होती है। इसके पैर भी गर्दन की तरह लम्बे होते हैं।

जिराफ शांत रहना पसंद करते हैं । इसकी औसत आयु 23- 30 साल होता है।

Gorilla

Gorilla (गोरिल्ला)

गोरिल्ला एक शाकाहारी जानवर है। यह मनुष्य का निकटतम प्राणी है गोरिल्ला पानी ना के बराबर पीता है। यह पानी की पूर्ति फलों से प्राप्त करता है। इसके नर और मादा एक ही रंग-रूप के होते हैं, लेकिन मादा कद में नर से कुछ छोटी होती है।

Hippopotamus

Hippopotamus (दरियाईघोड़ा)

दरियाई घोड़ा एक शाकाहारी स्तनधारी जानवर है।इसका शरीर विशाल और गोल –मटोल होता है। इसका शरीर विशाल लेकिन पैर बहुत छोटा होता है। इसके शरीर पर बाल नहीं होते हैं केवल पूँछ के सिर पर, होठों और कान के आस–पास होताहै।

दरियाई घोड़ा का मुख्य भोजन घास होता है। इसकी चमड़ी बहुत सख्त होती है। यह नदियों एवं झीलों के किनारे समूहों में रहना पसंद करते हैं। ये अपना अधिकतर समय पानी में ही बिताते हैं।

Hyena

Hyena (लकड़बग्घा)

जंगली जानवरों (wild animals )  में लकड़ बग्घा एक विचित्र प्राणी है। यह एक बदसूरत जानवर होता है। इसके शरीर से दुर्गंध आती है जिसके कारण कई जानवर इसका माँस खाने से कतराते हैं। यह विभिन्न प्रकार की बोलियां निकाल लेता है।

यह कैसा भी माँस हो जैसे सड़ा- गला सब खा जाता है। इसकी औसत आयु लगभग 19 साल का होता है लेकिन चिड़िया घर में इसका आयु 20-25 साल भी हो सकता है।

Jackal

Jackal (सियार)

सियार कुत्ते की तरह दिखने वाला बहुत चालाक और स्वार्थी जानवर होता है। यह सर्वाहारी होता है। ये झुंड में रहना पसंद करते हैं। ये शिकार पर हमला एक साथ करते हैं। इसके पंजे गद्दीदार होते हैं जिससे चलने में आवाज नहीं होती है।

सियार रात के समय निकलते हैं दिन में झाड़ियों में छुपे रहते हैं। सियार में ठंड सहने की अत्यधिक क्षमता होती है।यह आदमखोर जानवर है। इसका औसत आयु लगभग 15-20 साल का होता है।

Kangaroo

Kangaroo (कंगारू)

कंगारू एक शाकाहारी जानवर है। यह एक कूदने वाला जानवर है जो एक बार में 30 फीट तक कूद सकता है। यह आस्ट्रेलिया में पाया जाता है। इन्हें झुण्डों में रहना पसंद होता है।

कंगारू की टाँगे बड़ी होती है और अगली टाँगे छोटी होती है। इनके पेट में एक थैली होती है जिसे वह अपने बच्चों को जन्म  देने के बाद उस थैली में बच्चे को कई महीनों तक रखते हैं।

Lion

Lion (शेर)

शेर एक जंगली जानवर है। इसे जंगल का राजा कहते हैं। यह माँसाहारी होता है। शेर खुद का किया गया शिकार को ही अपना भोजन बनाता है। इसकी दहाड़ बहुत तेज होता है।

शेर की आँखें चमकदार और भूरे-रंग की होती है इसके सिर पर बड़े– बड़े और शरीर पर छोटे- छोटे भूरे-रंग के बाल होते हैं। शेर का जीवन-काल 10-15  साल होता है।

Leopard

Leopard (तेंदुआ)

तेंदुआ एक माँसाहारी जानवर है। इसका शरीर पीला रंग का होता है, जिस पर गहरे रंग के धब्बे होते हैं। इनकी खाल की बनावट और रंग के कारण इन्हें पेड़ों और घास में छिपने में मदद मिलती है।

तेंदुए शेर और बाघ से छोटे होते हैं। ये पेड़ों पर आसानी से चढ़ जाते हैं। तेंदुए का जबड़ा और पंजे बहुत मजबूत होते हैं जिसका इस्तेमाल यह शिकार करने में मदद करता है। इन्हें झुंड में रहना पसंद नहीं होता है। ये अकेले रहते हैं। इनका जीवन काल लगभग 15-20 साल का होता है।

Monkey

Monkey (बंदर)

बंदर बहुत बुद्धिमान और शरारती स्वभाव वाले जानवर होते हैं। ये वृक्षों पर रहते हैं।  ये दिन भर उछल-कूद करते रहते हैं। ये झुंड में रहते हैं।बन्दर नकल उतारने में माहिर होते हैं।

बन्दर सर्वाहारी होते हैं। ये भोजन में फल,अनाज, छोटे- छोटे कीड़े-मकोड़े आदि खाते हैं। बंदर जंगली जानवर है लेकिन कुछ लोगों के द्वारा इसे पाला जाता है। इनका औसत आयु लगभग 15-35 साल होता है।

Otter

Otter (ऊदबिलाव)

ऊदबिलाव एक स्तनधारी माँसाहारी जानवर है जो जल और थल दोनों जगह पर पाये जाते हैं। इनके चार पैर छोटे और झिल्लीदार पैर होते हैं जिससे इन्हें तैरने में आसानी होती है।

ऊदबिलाव के तेज और नुकीले दाँत होते है जो शिकार को खाने में मदद करते हैं। यह बिल में रहता है लेकिन बिल दूसरे जानवर का बनाया हुआ रहता है। इसका औसत आयु 10- 16 साल का होता है।

Panda

Panda(पाण्डा)

पाण्डा पर्वतीय वनों में रहने वाला जानवर होता है। यह सर्वाहारी जानवर होता है। इसका शरीर सफेद रंग तथा आँखों के चारों ओर काले- काले रंग के बड़े–बड़े घेरे होते हैं। इनका शरीर भालुओं जैसे होता है।

पाण्डा के शरीर पर सफेद रोयें होते हैं। ये दिखने में बहुत ही प्यारे और सुन्दर लगते हैं। यह पर्वतीय क्षेत्रों में पाया जाता है। इनका भोजन बाँस, फल, घास, मछली आदि होता है। यह शांत स्वभाव वाला जानवर होता है। इसका जीवन काल लगभग 20 साल का होता है।

Porcupine

Porcupine (सेही या साही)

सेही शाकाहारी जानवर होता है। यह पेड़ों की पत्तियाँ, फूल, छाल, फल,लकड़ी खाता है। ये जंगलों या पहाड़ों पर रहते हैं। इसके शरीर के अंदर तापमान हमेशा समान बना रहता है।

इसके  शरीर पर नुकीले कांटे होते हैं जिससे यह अपना रक्षा करता है। कांटे सुई की तरह होते हैं, जिन्हें क्विल्स(Quills) कहते हैं। इसका जीवन-काल 8-10 साल तक का होता है।

Rhinoceros

Rhinoceros(गैंडा)

गैंडा शाकाहारी जानवर होता है जो घास-फूस, जंगली वनस्पतियां और फल आदि खाता है। इनके शरीर पर बाल नहीं होते हैं केवल कान और पूंछ पर ही बाल होते हैं । इनका एक ही सिंग होता है। गैंडे अकेले ही रहना पसंद करते हैं।

गैंडे का रंग स्लेटी होता है। इसकी सूँघने की शक्ति बहुत तेज होती है तथा इनकी दृष्टि कमजोर होती है। शरीर के अनुपात में इसका सिर बड़ा होता है। इनका जीवन काल लगभग 30-35 साल तक का होता है।

Reindeer

Reindeer (बारहसिंगा)

बारहसिंगा दिखने में हिरण की तरह होते हैं केवल इनके सिंग में 12-14 शाखाएं होती है। नर के सिंग मादा के सिंग से थोड़े बड़े होते हैं। 12 सिंगों के कारण ही इनका नाम बारहसिंगा पड़ा। ये झुंड में रहते हैं। इनके झुंड में मादाओं की संख्या नर से अधिक होता है।

बारहसिंगा भयभीत होने परती खेस्वर में चिल्लाता है। यह सुबह और शाम को अधिक खाना पसंद करते हैं। इनका औसत आयु लगभग 18-20 साल होता है। चिड़िया घर  में ये 23- 25 साल तक जीवित रहते हैं।

Squirrel

Squirrel (गिलहरी)

गिलहरी शाकाहारी जानवर होता है। यह फल, बेर, मूँगफली, अनाज आदि खाती है। यह वृक्षों पर रहती है और यह भोजन की तलाश में वृक्षों से नीचे आती है। यह बहुत तेज दौड़ती है।

गिलहरी लाल, नारंगी और स्लेटी रंग की होती है। इसकी पूंछ घने और मुलायम बालों सेढ़ की होती है। यह अपने पिछले पैरों के सहारे बैठकर अगले पैरों को हाथों की तरह प्रयोग करती है। इसका जीवन काल लगभग 6-10  साल का होता है।

Tiger

Tiger (बाघ)

बाघ एक जंगली जानवर है। यह भारत का राष्ट्रीय पशु है। बाघ के शरीर पर नारंगी, सफेद और काली धारियां होती है। यह बहुत ही ताकतवर पशु होता है, जो लम्बी दूरी तक छलांग लगा सकता है।

मादा बाघ, नर बाघ से थोड़ी छोटी होती है। यह दूसरे पशुओं जैसे-गाय, हिरण, बकरी, खरगोश आदि का शिकार करते हैं। इसका जीवन-काल 15-20 साल का होता है।

Wolf

Wolf ( भेड़िया )

भेड़िया एक चालक व माँसाहारी जानवर होता है। झुंड में भेड़िये बड़े जानवरों का शिकार करते हैं जबकि अकेले में भेड़िया छोटे जानवरों का शिकार करते हैं जैसे-खरगोश, मेमना, पक्षी आदि। भेड़िया कई तरह की आवाज निकाल सकता है।

भेड़िया अच्छे तैराक भी होते है। यह अपने शिकार का पीछा पानी में भी आसानी से कर सकते हैं। नर और मादा भेड़िया दोनों एक साथ ही रहते हैं। इसमें  तकरीबन 200 मिलियन गन्ध कोशिकाएं होती है। दूसरे जानवरों की तुलना में भेड़िया लगभग डेढ़ किमी की दूरी तक सूँघ सकता है। भेड़िया का जीवन-काल 12-15 साल तक होता है।

Zebra

Zebra (जेब्रा)

जेब्रा एक घोड़े की तरह दिखने वाला जानवर होता है जो अफ्रीका में पाया जाता है। इसका शरीर काले रंग का होता है और पूरे शरीर पर सफेद धारियां होती है। प्रत्येक जेब्रा पर अलग– अलग धारियां होती है। ये शाकाहारी होते हैं केवल फूल,पत्तियाँ आदि ही खाते हैं।

जेब्रा झुंड में रहना पसंद करते हैं। इसकी देखने और सुनने की क्षमता बहुत अधिक होती है। ये हमेशा टेढ़ा- मेढ़ा ही भागते हैं जिससे शिकारी इनको पकड़ ना पाये। इनकी औसतन आयु लगभग 25 साल होता है।

इसे भी पढ़ें-

 पालतू जानवरों(Pet Animals)के नाम हिन्दी और अंग्रेजी में-

Birds name (पक्षियों के नाम) in Hindi and English –

शरीर के अंगों(Name of body parts) के नाम हिन्दी में-

आज हम इस पोस्ट में जंगली जानवरों (Wild animals) के बारे में बताएं। यह पोस्ट बच्चों के लिए उपयोगी हो सकता है। उम्मीद है यह पोस्ट आपको अच्छी लगी होगी।

 

 

 

 

 

 

Share Karo Na !

Leave a Comment