हम अपने आस- पास बहुत सारे जानवर को देखते हैं। बहुत सारे जानवर को हम पालते भी हैं। जानवरों (animals) से हमें दूध, माँस, खाद प्राप्त होता है। हम अपने व्यापार, अपने निजी फायदों के लिए जानवरों (animals) को पालते हैं। बहुत से लोग अपने शौक के लिए भी जानवरों को पालते हैं।
आज हम इस पोस्ट में पालतू जानवर या घरेलू जानवर(Pet animals or Domestic animals) के बारें में बताएंगे । तो आइए जानते हैं पालतू जानवर या घरेलू जानवर के बारे में।
पालतू जानवर या घरेलू जानवर (Pet Animals or Domestic Animals) –
Contents
ऐसे जानवर जिसे लोग व्यापार, उत्पादन और अपने निजी फायदे के लिए पालते हैं, उसे पालतू जानवर या घरेलू जानवर कहते हैं।
कुछ जानवर को लोग अपने शौक के लिए पालते हैं। जैसे– खरगोश, बिल्ली, कुत्ता आदि।
कुछ जानवर को लोग व्यापार के लिए पाला जाता है। जैसे–गाय, भैंस, बकरी आदि।
कुछ ऐसे जानवर हैं जो जंगल में रहते हैं और हम उन्हें पालते हैं। जैसे-हाथी, बंदर, लामा आदि।
पालतू जानवरों या घरेलू जानवरों के नाम हिन्दी और अंग्रेजी में Name of Pet Animals or Domestic Animals in Hindi and English –
Buffalo – बफैलो– भैंस
Cat – कैट– बिल्ली
Camel – कैमल- ऊँट
Cow – काउ– गाय
Dog – डॉग–कुत्ता
Donkey – डंकी– गधा
Duck – डक – बत्तख
Elephant – एलीफेंट– हाथी
Goat – गोट– बकरी
Horse – हार्स– घोड़ा
Hen – हेन- मुर्गी
Llama – लामा– लामा
Monkey – मंकी– बंदर
Mule – म्युल – खच्चर
Ox –आक्स- बैल
Pig – पिग– सुअर
Rabbit – रैबिट– खरगोश
Sheep – शीप– भेड़
Yak – याक–याक, पहाड़ी घोड़ा
आइए जानते हैं पालतू जानवरों(Pet animals ) के बारे में-
Buffalo (भैंस) –
भैंस को अधिकतर किसान द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में पाला जाता है। भैंस का वैज्ञानिक नाम Bubalus bubalis होता है। इसका जीवन काल 40-45 साल होता है।
भैंस को दूध के लिए पाला जाता है। इसका दूध बहुत गाढ़ा होता है। भैंस हमारे लिए एक बहुत ही उपयोगी जानवर है।
लोग भैंस को अपने घरों में दूध के लिए पालते हैं। इनके दूध सेघी, मक्खन, क्रीम, मलाई, दही, पनीर आदि तैयार किया जाता है।
भैंस काली होती हैं। भैंस शाकाहारी होते हैं। ये घास– फूस, अनाज, फल, फूल खाते हैं। भैंस के गोबर से खाद तैयार किया जाता है जो खेतों के लिए बहुत ही उपयोगी होता है।
Cat( बिल्ली )–
बिल्ली एक छोटा और प्यारा पालतू जानवर है। बिल्ली को लोग अपने शौक से पालते हैं। बिल्ली बाघ की तरह दिखती हैं क्योंकि यह बाघ की प्रजाति की होती है। बिल्ली का वैज्ञानिक नाम Feliscatus होता है तथा इनका औसत आयु 12-15 साल तक होता है।
बिल्ली चूहे खाना बहुत पसंद करती है। बिल्ली की आँखें बहुत चमकदार होती है। ये अंधेरे में भी साफ देख सकती हैं।
Camel (ऊँट) –
ऊँट एक बड़े आकार का पालतू जानवर है। ऊँट का वैज्ञानिक नाम Camelus होता है। इनका जीवन काल 40- 50 साल तक का होता है। ऊँट को रेगिस्तान का जहाज कहा जाता है। यह रेगिस्तान में पाये जाते हैं। इनके पैर गद्दीदार होते हैं जिससे इनके पैर रेत में नहीं धँसते हैं।
ऊँट को बोझा ढ़ोने, कृषि कार्य करने के लिए, दूध,यातायात के लिए पाला जाता है।
ऊँट एक दिन में लगभग 40 लीटर तक पानी पी सकता है और लगभग तीन सप्ताह तक बिना पानी पिए रह सकता है। ऊँट बिना खाए पिए कई दिनों तक जीवित रह सकता है क्योंकि इसके पेट में एक बड़ी थैली होती है जिसमें कई दिनों का जल व भोजन इकट्ठा रहता है।
Cow (गाय) –
गाय एक पालतू जानवर है जिससे दूध प्राप्त किया जाता है। गाय ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों के द्वारा पाली जाती है। गाय के दूध से घी, दही, मक्खन, मलाई, पनीर, खोया आदि तैयार किया जाता है तथा इसके गोबर से खाद बनाया जाता है जो खेतों के लिए बहुत ही उपयोगी होता है तथा इसके मूत्र से औषधि तैयार किया जाता है।
गाय शाकाहारी होती हैं। ये घास, भूसा, फल, फूल अनाज आदि खाते हैं। गाय का वैज्ञानिक नाम Bos Taurus होता है तथा इसका जीवन काल 18- 22 साल होता है। गाय के बच्चे को बछड़ा(calf) कहते हैं।
Dog (कुत्ता) –
कुत्ता एक पालतू जानवर है। कुत्ते को हम अपने घरों में शौक से पालते हैं। कुत्ते को प्राचीन समय से ही पाला जाता है। इसका वैज्ञानिक नाम Canis lupus familiaris होता है। इनका जीवन काल 12- 15 साल का होता है।
कुत्ता सर्वाहारी होता है। यह अनाज के साथ-साथ माँस मछली भी खाता है । मादा कुत्ते को Bitch कहते हैं तथा इसके बच्चे को Puppy(पिल्ला ) कहते हैं।
Donkey (गधा)–
गधा एक शाकाहारी जानवर होता है। गधे को बोझा ढो़ने के लिए पाला जाता है। इसका वैज्ञानिक नाम Equus africanus asinus होता है तथा इसका औसत आयु 25- 35 तक होती है।
गधा तेज दौड़ने के बजाय आराम से चलना पसंद करता है। गधा ऊँचे स्थानों पर आसानी से चढ़ जाते हैं इसलिए इसे टेढ़े- मेढ़े रास्तों का बादशाह कहा जाता है। गधे की सुनने की क्षमता भी बहुत अधिक होती है । गधे को झुण्ड में रहना पसंद होता है।
Duck (बत्तख)–
बत्तख एक जलीय जानवर हैं। यह जल में निवास करता है। बत्तख का वैज्ञानिक नाम Anas platyrhynchos domesticus होता है। इसका जीवन काल 10-12 साल होता है।
बत्तख सर्वाहारी होते हैं। ये छोटे- छोटे पौधे, अनाज के साथ-साथ कीड़े-मकोड़े भी खाते हैं। बत्तख के पैर जालीदार और पंजा नुकीले होते हैं जो इन्हें जल में तैरने में सहायता प्रदान करते हैं।
बत्तख को अण्डे के लिए पाला जाता है। इसके अण्डे बहुत ही पौष्टिक होते हैं। इन अण्डों का उपयोग केक, बेकरी सामानों में किया जाता है।
Elephant (हाथी)–
हाथी एक बहुत ही विशालकाय जानवर है। यह जंगलों में पाया जाता है लेकिन कुछ लोग अपने काम के लिए और शौक के लिए पालते हैं। हाथी का वैज्ञानिक नाम Elephas maximus होता है। इसका औसत आयु लगभग 70– 80 साल का होता है।
हाथी शाकाहारी जानवर होता है। पुराने जमाने में हाथियों का इस्तेमाल युद्ध में किया जाता था। हाथी की एक सूड़ होती है जिसे हाथों की तरह प्रयोग करता है।
हाथी को पालने में बहुत अधिक खर्च आता है इसलिए इन्हें बहुत कम लोग ही पालते हैं। हाथी को सर्कस में करतब दिखाने के लिए रखा जाता है। मादा हाथी 4 साल में एक बार ही गर्भधारण करती है।
Goat (बकरी)–
बकरी को प्राचीन समय से ही पालतू जानवर के रूप में पाला जाता है। बकरी को अधिकतर गाँवों में किसानों के द्वारा पाला जाता है। बकरी को दूध, माँस के लिए पाला जाता है। बकरी का वैज्ञानिक नाम Capra aegagrus hircus होता है। इसका जीवन काल 12-14 साल का होता है।
बकरी एक शाकाहारी जानवर है। इन्हें झुण्ड में रहना पसंद होता है। बकरी का दूध नवजात शिशु के लिए बहुत उपयोगी होता है। इसके सिंग और चमड़ी से कई प्रकार के वस्तुएं तैयार किया जाता है।
Horse (घोड़ा) –
घोड़ा को प्राचीन काल से ही पाला जाता है। घोड़ा तेज दौड़ने वाला जानवर है । इसका वैज्ञानिक नाम Equus feria caballus होता है। इसका जीवन काल लगभग 30- 35 साल के लिए होता है।
घोड़ा कई रंग के और कई नस्ल के होते हैं। घोड़ा अपनी शक्ति और तेज दौड़ने के कारण प्रसिद्ध है। प्राचीन काल में घोड़े को युद्ध में लड़ने के लिए काम में लाया जाता था।
घोड़ा शाकाहारी जानवर होता है। यह घास-फूस, भूसा, अनाज, गुड़, चना आदि खाता है। घोड़े के रहने के स्थान को अस्तबल कहा जाता है।
Hen (मुर्गी)–
मुर्गी को ग्रामीण क्षेत्रों में पाला जाता है। मुर्गी को अण्डे, माँस के लिए पाला जाता है। मुर्गी के बच्चे को चूजा कहते हैं। नर को मुर्गा (Cock) कहते हैं। मुर्गी अपने भोजन में अनाज, कीड़े मकोड़े खाते हैं।
मुर्गी का वैज्ञानिक नाम Gallus gallus domesticus होता है। इनका जीवन काल 8- 10 साल तक का होता है।
मुर्गी देखने में बहुत प्यारी लगती है और गाँवों में सुबह- सुबह इनकी आवाज सुनने के लिए मिलती है।
Llama (लामा)–
लामा एक सामाजिक जानवर होता है। लामा को बोझा ढो़ने, ऊन और माँस के लिए पाला जाता है। लामा का वैज्ञानिक नामLlama glama होता है। इसका जीवन काल 18- 20 साल तक का होता है।
लामा झुंड में रहना पसंद करते हैं। लामा एक बुद्धिमान जानवर है जो किसी सरल काम को कुछ प्रयासों के बाद करना सीख सकता है।
Monkey (बंदर) –
बंदर बहुत ही बुद्धिमान और उछल- कूद करने वाले जानवर होते हैं। ये किसी की नकल उतारने में माहिर होते हैं। बंदर अधिकतर पेड़ों पर रहते हैं। इसका वैज्ञानिक नाम Rhesus macaque होता है। इनका औसत आयु 15-30 साल तक होती है।
बंदर सर्वाहारी होते हैं। ये भोजन के रूप में फल, फूल, घास, पत्ते, कीड़े-मकोड़े आदि खाते हैं। बन्दर को मदारी पालते हैं जिससे बंदरों का खेल दिखाकर अपना जीवन यापन करते हैं। इनको सर्कस में भी देखा जाता है।
Mule (खच्चर)–
खच्चर घोड़े और गधा के मिलने से उत्पन्न एक पशु होता है । खच्चर को आमतौर पर बोझा ढो़ने के काम में लाया जाता है। इसे इस काम के लिए ग्रामीण इलाकों में पाला जाता है।
Ox (बैल)–
बैल को गाँवों में किसानों के द्वारा पाला जाता है। बैल किसान का मित्र होता है। बैल को सामान ढो़ने, खेत जोतने या कृषि में अनेक कार्यों के लिए किया जाता है। इनका जीवन काल 30-40 वर्ष होता है। बैल शाकाहारी होते हैं। प्राचीन समय में बैलों से गाड़ी बनाई जाती थी जिसे बैलगाड़ी कहते हैं। वर्तमान समय में गाँवों में देखने को मिल सकते हैं। बैलगाड़ी का उपयोग यातायात के लिए प्रयोग किया जाता है।
Pig (सूअर)–
सूअर को ग्रामीण इलाकों में पाला जाता है। यह संसार के हर क्षेत्रों में पाया जाता है। इसका वैज्ञानिक नाम Sus scrofa domesticus होता है तथा इसका जीवन काल 8-10 साल होता है।
सूअर को माँस, चमड़ा, खाद, दवाईयाँ के लिए पाला जाता है। सूअर सर्वाहारी जानवर होते हैं। ये घास-फूस, अनाज तथा दूसरे जानवर के माँस भी खाते हैं। सूअर का थूथन होता है जिससे भोजन का पता लगाने में करता है।
Rabbit (खरगोश)–
खरगोश को लोग अपने शौक के लिए पालते हैं। यह बहुत ही सुंदर और प्यारा जानवर होता है। इसका वैज्ञानिक नाम Oryctolagus cuniculus होता है। खरगोश की औसत आयु 8-10 साल होता है। खरगोश बहुत ही चंचल स्वभाव का होता है यह पूरे दिन उछल-कूद करता रहता है। इसको गाजर बहुत प्रिय होता है। खरगोश का शरीर छोटा और लचीला होता है। इसके पूरे शरीर पर छोटे-छोटे मुलायम बाल होते हैं।
Sheep (भेड़)–
भेड़ को ऊन, माँस और दूध के लिए पाला जाता है। भेड़ का वैज्ञानिक नाम Ovis aries होता है तथा इसका जीवन काल 8- 10 साल होता है। यह एक शाकाहारी जानवर है। इसके बच्चे को मेमना कहते हैं।
भेड़ झुण्ड में रहना पसंद करती हैं क्योंकि झुंड में ये सुरक्षित महसूस करते हैं । भेड़ की सुनने की क्षमता बहुत अधिक होती है। भेड़ के शरीर पर बाल पाये जाते है उससे ऊन तैयार किया जाता है जिससे ऊनी कपड़े बनाए जाते हैं। भेड़ों से लिनोलिन नामक तेल निकलता है जिससे कास्मेटिक का सामान तैयार किया जाता है।
Yak (याक, पहाड़ी गाय) –
याक को पहाड़ी गाय के नाम से जाना जाता है। यह एक शाकाहारी जानवर है। यह घास,फल- फूल आदि खाना पसंद करते हैं । इसका वैज्ञानिक नाम Bos grunniens होता है तथा इसका औसत आयु लगभग 20 साल तक होता है।
याक को दूध, ऊन, माँस और गोबर प्राप्त करने के लिए पाला जाता है। याक पहाड़ी क्षेत्रों में अधिकतर पाये जाते हैं इसलिए पहाड़ी क्षेत्रों में याक यातायात का प्रमुख साधन है।
इसे भी देखे-
शरीर के अंगों(Name of body parts) के नाम हिन्दी में-
Trading और Investing क्या है ? और इसमे अंतर-
आज हम इस पोस्ट में पालतू जानवर या घरेलू जानवरों (animals) के बारे में बताएं । उम्मीद है यह पोस्ट आपको अच्छी लगी होगी ।