हमारे देश से बहुत से लोग विदेश घुमने, पैसा कमाने, पढ़ाई करने आदि बहुत से काम के लिए जाते हैं। लेकिन विदेश जाने के लिए पासपोर्ट (Passport) की जरूरत होती है। आप बिना पासपोर्ट (Passport) के विदेशी यात्रा नहीं कर सकते।
आपको पासपोर्ट (Passport) बनवाना जरूरी होता है। आज हम इस पोस्ट में पासपोर्ट के बारे में बताएंगे कि पासपोर्ट क्या है?, इसे बनवाना क्यों जरूरी होता है?, इसके लिए क्या Documents चाहिए?, पासपोर्ट बनवाने के क्या फायदे हैं?, तो आइए जानते हैं पासपोर्ट के बारे में-
पासपोर्ट (Passport) क्या होता है ?
Contents
यह एक ऐसा दस्तावेज है जो सरकार द्वारा जारी किया जाता है। शिक्षा, पर्यटन, तीर्थयात्रा, चिकित्सा सम्बन्धी, व्यवसायिक उद्देश्यों आदि के लिए विदेशी यात्रा के लिए पासपोर्ट एक आवश्यक यात्रा दस्तावेज है।
इसके के द्वारा हम इंटरनेशनल ट्रेवेल यानि अन्तर्राष्ट्रीय यात्रा कर सकते हैं। यह किसी व्यक्ति की राष्ट्रीयता को भी बताता है। इसमें पहचान स्थापित करने के लिए नाम, जन्मतिथि, लिंग, जन्म स्थान आदि का विवरण प्रस्तुत किये जाते हैं। आमतौर पर एक व्यक्ति की राष्ट्रीयता और नागरिकता समान होती है।
भारत में सबसे पहले सन् 1920 में पासपोर्ट इस्सु किया गया था। सन् 1986 में पासपोर्ट को दुबारा डिजाइन किया गया और यही पासपोर्ट आज के समय में यूज किया जाता है।
दुनिया के अंदर जितने भी देश हैं सबका अपना पासपोर्ट होता है। दुनिया में जितने भी पासपोर्ट हैं उनकी एक रैंक होती है।हमारे देश की पासपोर्ट की रैंक 77 है। भारत में पासपोर्ट होल्डर 49 देशों में बिना वीजा के जा सकते हैं। इन देशों में जाने के बाद वहाँ वीजा बन जाता है।
जर्मनी की पासपोर्ट सबसे पावर फुल पासपोर्ट है क्योंकि जर्मनी पासपोर्ट होल्डर्स को दुनिया के 159 देशों के अंदर बिना वीजा के जाने की अनुमति है।
Passport क्यों जरूरी होता है ?
किसी भी व्यक्ति को अपने देश से बाहर जाने के लिए एक वैध पासपोर्ट या यात्रा सम्बन्धी प्रलेख की आवश्यकता होती है। जिसमें सामान्य पासपोर्ट, राजनयिक पासपोर्ट, सरकारी पासपोर्ट, आपातकालीन प्रमाण पत्र एवं पहचान प्रमाण पत्र हो सकता है।
हमारे देश में पासपोर्ट कितने तरह का होता है ?
Personal Passport(सामान्य पासपोर्ट) –
पर्सनल पासपोर्ट नीले रंग का होता है। यह पासपोर्ट साधारण लोगों के लिए बनाया जाता है। इस पासपोर्ट को पासपोर्ट धारक या पासपोर्ट होल्डर की पहचान के रूप में भी देखा जाता है और जब किसी भी व्यक्ति को पासपोर्ट जारी कर दिया जाता है तो वह व्यक्ति वीजा लगवाकर विदेश में जा सकते हैं।
Service Passport( सरकारी पासपोर्ट) –
सर्विस पासपोर्ट सफेद रंग का होता है। यह पासपोर्ट आफिसियल लोगों के लिए बनाया जाता है जोकि सरकारी काम-काज के लिए विदेश में जाते हैं। सफेद रंग का पासपोर्ट अधिकारी की पहचान के लिए बनाया जाता है। इस पासपोर्ट को बनवाने के लिए अलग से एक एप्लिकेशन देनी पड़ती है।
Diplomatic Passport( राजनयिक पासपोर्ट) –
डिप्लोमेटिक पासपोर्ट मैरुन रंग का होता है। इस पासपोर्ट को राजनयिक पासपोर्ट के नाम से भी जाना जाताहै। यह पासपोर्ट भारतीय राजनयिक और सीनियर सरकारी अधिकारियों के लिए इस पासपोर्ट को बनाया जाता है। इस पासपोर्ट से उन उच्च अधिकारियों को विदेशों में यात्रा से लेकर सभी प्रकार की सुविधाएं दी जाती है।
Passport बनवाने के लिए क्या–क्या डाक्युमेंट्स होने चाहिए ?
इसे बनवाने के लिए मैंने सभी तरह के डाक्युमेंट्स(Documents) के बारे में जानकारी दी है इसमें से आपको कुछ आवश्यक Documents आपके जरुर होने चाहिए
- आवेदन पत्र ।
- आधार कार्ड।
- इलेक्ट्रिक बिल।
- वाटर बिल ।
- गैस कनेक्शन प्रूफ।
- इनकम टैक्स असेसमेंट आर्डर।
- वोटर आईडी कार्ड।
- टेलीफ़ोन बिल ।
- अपने माता-पिता की पासपोर्ट कॉपी (अगर आप एक माइनर आवेदनकर्ताहो तब) ।
- आयु सम्बंधी document ।
पासपोर्ट बनवाने में कितना फीस लगता है ?
Passport के प्रकार | Fees |
Renew Passport or fresh Passport जिसकी बैधता 10 साल की तथा (36 पेज रेगुलर साइज़ के लिए) | Rs. 1500 |
इस Renew Passport or fresh Passport जिसकी बैधता 10 साल की तथा (60 पेज jumbo साइज़ के लिए) | Rs. 2000 |
Renewal or First time Applicant’s ‘tatkal’ सेवा के साथ और 10 साल की बैधता तथा(36 पेज रेगुलर साइज़ के लिए) | Rs. 3500 |
इस Renewal or First time Applicant’s ‘tatkal’ सेवा के साथ और 10 साल की बैधता तथा(60 पेज jumbo साइज़ के लिए) | Rs. 4000 |
New passport minors के लिए जिसकी बैधता 5 साल के लिए होगी। | Rs. 1000 |
यदि आप lost, damage,theft हुए passport(36 पेज रेगुलर साइज़ के लिए) बदलना है। | Rs. 3000 |
यदि आप lost, damage,theft हुए passport(60 पेज jumbo साइज़ के लिए) बदलना है। | Rs. 3500 |
नोट- यह passport आवेदन सम्बंधी fees समय सापेक्ष बदल भी जाती है अतः उसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर चेक कर सकते है।
Passport(पासपोर्ट) को आनलाइन आवेदन कैसे करें ?
पासपोर्ट आनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको www.passportindia.gov.in Website पर जाना होगा। यह भारत की आनलाइन पासपोर्ट सेवा की आफिसियल वेबसाइट है। इसे Open करिए और New User Register Now पर क्लिक करें। अब पासपोर्ट सेवा वेबसाइट में अपना अकाउंट बनाने के लिए दिया फार्म भरें।
आपको फार्म भरते समय उसी शहर के पासपोर्ट आफिस को सेलेक्ट करें जहाँ आप रह रहे हैं। उसके बाद अपना नाम, जन्मतिथि, ईमेल आईडी, पासवर्ड इन्टर करें। सभी डिटेल्स अच्छे से भरने के बाद रजिस्टर पर Click करें। रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद अकाउंट एक्टिवेट करने की लिंक मिलेगी उसपर Click करें।
उसके बाद आप पासपोर्ट की वेबसाइट पर वापस जाए। आपको Existing User Log in से Login करना है। Login करने के बाद Apply For fresh Passport पर click करें आप दो तरह से फार्म भर सकते हैं।
पहला आप फार्म को डाउनलोड करके उसे भरकर फिर वापस वेबसाइट पर अपलोड करें।
दूसरा आप आनलाइन फार्म भरें। फार्म पूरा भरने के बाद आनलाइन पेमेंट पर जाए और फीस भरें। इसके बाद आपके शहर में मौजूद पासपोर्ट सेवा केंद्र की सूची स्क्रीन पर आएगी। इसमें जल्दी मिलने वाली एप्वाइंटमेंट की तारीख और समय दिया गया होगा। इस पर सेलेक्ट करें। इस पेज पर पासपोर्ट सेवा केंद्र से मिले एप्वाइंटमेंट का पूरा डिटेल मौजूद होगा।
इसके बाद Print Appointment Receiptपर क्लिक करें। ऐसा करने के बाद अपने Appointment Confirmation का प्रिंटआउट ले पाएंगे। अब आप इस Appointment Confirmation का प्रिंट आउट लेकर अपने पासपोर्ट सेवा केन्द्र पर जाना होता है।
वहाँ जाकर आप अपना डाक्यूमेंट्स वैरीफाई करवा सकते हैं। डाक्युमेंट्स वैरीफिकेशन होने के बाद आप के थाने में पुलिस रिपोर्ट भेजी जाती है जहाँ आपको अपना पहचान पत्र या आधारकार्ड, एक फोटो ले जाकर इन्क्वायरी करानी होती है। इन्क्वायरी होने के बाद आप अपना पासपोर्ट प्राप्त कर सकते हैं।
ECR Passport क्या होता है ?
ECR का फुल फार्म Emigration Check Require होता है। यह पासपोर्ट उन लोगों के लिए जारी किया जाता है जो पासपोर्ट बनवाते समय 10th की मार्कशीट अपने पासपोर्ट में नहीं लगाते हैं।
ECR पासपोर्ट में आप ऐसे 18 देश हैं जहाँ आप काम करने के लिए नहीं जा सकते हैं। आप इन देशों में पढ़ाई करने, घूमने के लिए या इलाज के लिए जा सकते हैं।
ECNR Passport क्या होता है ?
ECNR का फुल फार्म Emigration Check Not Require होता है। यह पासपोर्ट उन लोगों को जारी किया जाता है जो पासपोर्ट बनवाते समय 10th या उच्च शिक्षण की मार्कशीट लगाते हैं। Non ECR पासपोर्ट में आप किसी भी देश में किसी भी काम के लिए जा सकते हैं।
इसे भी पढ़े-
Pan card क्या है ? इसकी आवश्यकता क्या है ?
DL (Driving License) बनवाने की पूरी प्रक्रिया-
Passport के फायदे क्या है ?
1.यह(पासपोर्ट) एक तरह का पहचान पत्र होता है। इसमें यूजर का नाम, पता, जन्मतिथि और फोटो होता है, इससे पहचान पत्र के तौर पर यूज किया जाता है।
2.बहुत से देश में केवल पासपोर्ट के जरिए ही जा सकते हैं, वीजा की जरुरत नहीं होती है।
3.पासपोर्ट आपको विदेश में एक स्वतंत्र पहचान देती है।
4.पासपोर्ट अन्य दूसरे आइडी प्रुफ की तुलना में सबसे ज्यादा सुरक्षित डाकुमेंट माना जाता है। आप आधारकार्ड, पैनकार्ड आदि बनवाने में इस्तेमाल कर सकते हैं।
दोस्तों आज इस पोस्ट के द्वारा हमने एक उपयोगपूर्ण जानकारी आपको दी। उम्मीद करते है कि आपको यह जाकारी पसंद आयी होगी तो कमेंट शेयर जरूर करें।