CBI ka full form CBI Officer कैसे बने ?

CBI Officer

Contents

CBI Officer कैसे बने ?

CBI Officer का नाम तो हर कोई सुना होगा। CBI Officer एक बहुत ही प्रतिष्ठित पद होता है। यदि आप सीबीआई अधिकारी बनना चाहते हैं तो आपको इस पद के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त होनी चाहिए। सीबीआई एक जांच एजेंसी है जिसमें अधिकारियों को विभिन्न क्षेत्रों के अपराध जांच से सम्बंधित विभिन्न कर्तव्यों का पालन करना होता है।आज हम इस पोस्ट में सीबीआई के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे।

CBI Officer क्या है ?

CBI Officer एक पोस्ट होती है। इसे केन्द्रीय जांच ब्यूरो कहते हैं। यह भारत की प्रमुख जांच एजेंसी है।CBI को कई आर्थिक अपराधों, विशेष अपराधों, भ्रष्टाचार के मामलों और कई अन्य हाई प्रोफाइल मामलों में Investigation के लिए जाना जाता है।CBI भारत के सुरक्षा से जुड़े हुए अलग-अलग मुद्दों को सुलझाती है।

CBI ka full form क्या होता है ?

CBI का फुल फॉर्म Central bureau of investigation होता है तथा हिन्दी में केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो कहते हैं।

CBI Officer का कार्य-क्षेत्र क्या है ?

CBI Officer का अधिकतर कार्य सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट और भारत सरकार के आदेशों पर ही होता है।CBI का कार्य-क्षेत्र भारत के सभी राज्य हैं और जरूरत पड़ने पर दूसरे देशों की सुरक्षा एजेंसियों से सहायता प्राप्त कर सकता है।
सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट राज्य सरकार के आदेश के बिना देश के अंदर किसी भी अपराधिक मामलों की Investigation का आर्डर CBI को दे सकती है। लेकिन केन्द्र सरकार राज्य सरकार के सहमति के बिना Investigation का आर्डर नहीं दे सकती है।

राज्य सरकार राज्य में घटित अपराधों की जांच के लिए केन्द्र सरकार को प्रस्ताव भेजती है। प्रस्ताव प्राप्त होने के बाद केंद्र सरकार CBI को Investigate करने का आर्डर देती है। लेकिन केन्द्र सरकार स्वतन्त्र रूप से केन्द्र शासित प्रदेशों में CBI को जांच करने का आदेश दे सकती है।

CBI कितने डिवीजन में कार्य करती है ?

CBI पहले 1 डिवीजन में कार्य करती थी। अब 8 डिवीजन में कार्य करती हैं –

1-Special Crime Branch –
यह एक ऐसा ब्रांच है जिसके अंतर्गत यदि कोई बड़ा केस जिसे किसी राज्य की पुलिस नहीं देख सकती तो वह केस सीबीआई को सौंपा जाता है। जैसे कोई मर्डर केस।

2.Anti Corruption Bureau –
यदि किसी डिपार्टमेंट में corruption , धोखाधड़ी या लूट चल रही है तो उनमें यह डिपार्टमेंट निगरानी रखती है।

3.Economic Offence wing-
इसमें रिश्वत, धोखाधड़ी फाइनेंशियल कम्पनियों में, बैंक में आदि जगहों पर होता है उसमें यह डिपार्टमेंट कार्य करती है।

4.Cyber Security wing –
बहुत सारे सोसल अकाउंट्स, फेसबुक अकाउंट, वेबसाइट ,ट्विटर अकाउंट आदिबहुत बार हैक हो जाते हैं । जैसे बैंक अकाउंट हैक हो जाते हैं और पैसे ट्रांसफर हो जाते है। इन ट्रांजेक्शन को रोकने के लिए यह ब्रांच कार्य करती है।

5. Forensic lab –
इसमें किसी तरह के टेस्ट जैसे फिंगर प्रिंटिंग टेस्ट आदि कई टेस्ट में सीबीआई की यह ब्रांच जांच करती है।

6.Administration-

7.Directrate of Prosecution

8.Policy and Coordination

CBI ज्वाइन करने की दो अलग-अलग एजेन्सियां परीक्षा का आयोजन करवाती हैं। एक UPSC (Union Public Service commission) और दूसरा SSC CGL (Staff Selection Commission Combined Graduate Level)है।CBI में group A आफिसर बनने के लिए UPSC द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा पास करके IPS बनना होता है। तथा CBI में Sub Inspector बनने के लिए SSC CGL परीक्षा देनी होती है। और प्रमोशन के बाद CBI Officer बन सकते हैं।

CBI Officer बनने के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए ?

CBI Officer बनने के लिए आपको किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से किसी भी विषय से ग्रेजुएशन पास होना जरूरी होता है। उसके बाद आप SSC CGL का फार्म भर सकते हैं। आप किसी भी विषय यानि कि Arts हो या Science हो या Commerce हो ग्रेजुएशन किये है तो आप SSC CGL फार्म भरने के लिए Eligible हैं।

SSC क्या है? SSC का Full form –

CBI Officer बनने के लिए उम्र-सीमा क्या होनी चाहिए ?

CBI में (Sub Inspector) के लिए आवेदन करने के लिए आयु 20-30 वर्ष है यानि minimum age 20 साल तथा maximum age 30 साल है।इससे पहले CBI की Sub Inspector पोस्ट के लिए आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवार की उम्र 27 वर्ष थी। लेकिन अब इसे संशोधित करके 30 वर्ष कर दिया गया है। ओबीसी वर्ग के लिए 3 वर्ष , SC/ST वर्ग के लिए 5 वर्ष तथा PWD के लिए 10 वर्ष का जुट प्रदान किया गया है।

CBI Sub Inspector के लिए exam के कितने stage होते हैं ?

Exam के 4 स्टेज होते हैं –

Tier 1, Tier 2,Tier 3 और Tier 4।

Tier 1 –

यह कम्प्यूटर आधारित exam होता है। इसमें 100 प्रश्न पूछे जाते हैं जिनके लिए 200 अंक निर्धारित किया गया है। इसमें 4 सब्जेक्ट्स से प्रश्न पूछे जाते हैं-
General Intelligence and Reasoning
General awareness
Quantitative aptitude (math)
English comprehension
इन सभी चारों सब्जेक्ट्स से 25-25 प्रश्न 50-50 मार्क्स के पूछे जाते हैं।इन सभी प्रश्नों को हल करने के लिए समय 1 घंटा निर्धारित किया गया है। इसमें negative marking का भी प्रावधान है। हर गलत उत्तर देने पर 0.50 मार्क्स काट लिए जायेंगे।

Tier 2-

यह भी कम्प्यूटर आधारित exam होता है।इसमें 2 सब्जेक्ट्स से प्रश्न पूछे जाते हैं-
Quantitative abilities (math)और English language and Comprehension।
इन दोनों सब्जेक्ट्स से 200 -200 यानी टोटल 400 प्रश्न 200 -200 यानी टोटल 400 मार्क्स के पूछे जाते हैं ।इन सभी प्रश्नों को हल करने के लिए दोनों सब्जेक्ट्स में अलग-अलग 2-2 घंटे का समय मिलता है। इसमें भी निगेटिव मार्किंग का प्रावधान है। इसमें गलत उत्तर देने पर 0.25 मार्क्स काट लिए जाते हैं।

Tier 3 –

टायर 3 में निबन्धात्मक लिखित परीक्षा होता है। इसमें इंग्लिश या हिंदी आप जिस भी भाषा में लिखी सकते हैं। इसमें essay या Precis या letter या Application लिखने को दिया जाता है। इसमें मिनिमम 30% मार्क्स लाना जरूरी होता है। इस परीक्षा को पास करना बहुत जरूरी होता है।

Tier 4-

इसमें Computer Proficiency Test (CPT) and Data Entry Speed Test (DEST) लिया जाता है। आपको हिन्दी या इंग्लिश में टाइपिंग आनी चाहिए क्योंकि इसका भी टेस्ट लिया जाता है।इस परीक्षा को केवल पास करना होता है क्योंकि इसका मेरिट में नहीं जोड़ा जाता है।

इसके बाद Physical test और Personal interview भी होता है।

Physical test –

पुरुष उम्मीदवार के लिए हाइट 165 सेमी होना चाहिए और सीना की चौड़ाई सीना फुलाकर 76 सेमी होना चाहिए।
महिला उम्मीदवार के लिए हाइट 150 सेमी होनी चाहिए और महिला की चेस्ट का माप नहीं होता है।

CBI Officer को सैलरी कितनी मिलती है ?

CBI Officer की पोस्ट B Group की होती है तो इनकी सैलरी भी काफी अच्छी होती है। इन्हें सातवें वेतन के अनुसार 44,900 रुपए से लेकर 1,80,000 रुपए तक होती है। इसके साथ ही अन्य तरह की सुविधाएं भी मिलती है जैसे मकान, महंगाई भत्ता, यात्रा भत्ता, इलाज, पेंशन आदि मिलती है।

आज हम इस पोस्ट में CBI Officer क्या है ? CBI का फुल फॉर्म क्या है ? CBI Officer बनने की क्या- क्या योग्यताएं होनी चाहिए है ? के बारे में बताएं। उम्मीद है आपको यह पोस्ट पसंद आयी होगी। अगर पसंद आयी तो दोस्तों में शेयर जरुर करें।

 

Share Karo Na !

Leave a Comment