हैलो दोस्तो, हमारे ब्लॉग में आपका स्वागत है आज हम इस पोस्ट में जानेंगे कि मंकी पाक्स वायरस Monkey pox क्या है ?, इसके लक्षण क्या हैं ? , यह कैसे फैलता है ?, मंकी पाक्स कितना ख़तरनाक है ? , इसका क्या इलाज है।तो आइए जानते हैं मंकी पाक्स के बारे में।
Contents
मंकी पाक्स (Monkey pox) वायरस क्या है ?
मंकी पाक्स एक वायरल जूनोसिस (viral zoonosis) बीमारी है जिसका मतलब है कि यह एक ऐसा वायरस है जो जानवरों से इंसानों में प्रवेश करता है।
मंकी पाक्स , स्माल पाक्स यानी चेचक से काफी समानता रखता है। जिस तरीके के लक्षण स्माल पाक्स में दिखाई देते हैं ठीक वैसे ही मंकी पाक्स में दिखाई देते है जैसे कि बुखार, सिरदर्द, बदनदर्द, थकान, रेशेज आदि।
Bird Flu क्या है? Bird Flu के लक्षण, बर्ड फ्लू कैसे फैलता है ?
Monkey pox की खोज कब हुई थी ?
मंकी पाक्स वायरस की खोज सर्वप्रथम साल 1958 में उस समय की गई थी जब शोध के लिए रखे गए बन्दरों को चेचक के लक्षण सामने आये थे। इसी कारण इस वायरस का नाम मंकी पाक्स रखा गया।
मंकी पाक्स वायरस आर्थोपाक्सवायरस वंश के पाक्सविरिडे परिवार से सम्बंधित वायरस है। मंकी पाक्स वायरस से मानव संक्रमण का पहला मामला साल 1970 में डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में एक 9 वर्षीय लड़के में सामने आया था।
मंकी पाक्स (Monkey pox)के लक्षण क्या हैं?
WHO के मुताबिक इस वायरस के लक्षण 6 से 13 दिन के भीतर दिखाई देते हैं लेकिन कुछ मामलों में 5 से 21 दिन भी हो सकता है। इसमें मरीज को बुखार आता है।तेज सिरदर्द होता है।तेज बदनदर्द होता है। मांसपेशियों में दर्द होता है। शरीर में कमजोरी। ये सब लक्षण आने के 3-4 दिन बाद शरीर पर रेशेज हो जाते हैं।ये बाद में फफूंद की तरह बन जाते हैं जैसे कि स्माल पाक्स में होते हैं।
Monkey pox वायरस कैसे फैलता है ?
1.मंकी पाक्स वायरस जानवरों जैसे Rodents , monkey, squirrel आदि के जरिए इंसानों में फैलता है।
2.यदि कोई इंसान ऐसे जानवर के सम्पर्क में आते जिसे मंकी पाक्स हुआ हो तो ये बीमारी हो सकती है।
3.यदि कोई जानवर जो मंकी पाक्स वायरस से ग्रसित है और वह इंसान को काट ले तो ये बीमारी हो सकती है।
4.यदि मंकी पाक्स वायरस से संक्रमित व्यक्ति किसी और व्यक्ति के सम्पर्क में आता है तो ये बीमारी हो सकती है।
5.जानवरों के संक्रमित blood के प्रत्यक्ष संपर्क में आने से और उसके body fluids से भी इंसानों में ये वायरस चला जाता है।
6.इस वायरस से संक्रमित जानवरों के अधपका मांस खाने से भी फ़ैल सकता है।
7.संक्रमित व्यक्ति के छींकने, खांसने पर निकले ड्रापलेट्स के जरिए भी यह वायरस नजदीकी व्यक्ति को संक्रमित कर सकता है।
8.इसके अलावा यह वायरस प्लेसेंटा के माध्यम से मां के भ्रुण में पल रहे नवजात शिशु को भी संक्रमित कर सकता है।
मंकी पाक्स (monkey pox)कितना ख़तरनाक है ?
मंकी पाक्स ज्यादा खतरनाक नहीं है क्योंकि इसके हल्के मामले ही देखें गये हैं। यानी कि मरीज की हालत इतनी भी खराब नहीं होती है।ये स्माल पाक्स (चेचक) जैसे ही होता है और कुछ ही हफ्तों में अपने आप ही ठीक हो जाता है। और कुछ मामलों में हालत गंभीर भी हो सकती है।
मंकी पाक्स से गे(Gay)और बाइसेक्सुअल (Bisexual) पुरुषों को ज्यादा खतरा है क्योंकि अधिकतर मंकी पाक्स का केस इन्हीं में पाया गया है।
मंकी पाक्स (monkey pox)स्माल पाक्स यानि चेचक से कैसे अलग है ?
मंकी पाक्स और स्माल पाक्स दोनों ही एक ही ग्रुप के आर्थोपाक्स वायरस से सम्बंधित होते हैं। इस तरह इस बीमारी के लक्षणों और वायरस के ग्रुपों के बारे में बड़ी ही समानता है लेकिन मंकी पाक्स स्माल पाक्स से कुछ मामलों में बिल्कुल ही भिन्न है।
दोनों के बीच सबसे बड़ा अन्तर यह है कि मंकी पाक्स में स्माल पाक्स के लक्षण के अलावा एक मुख्य लक्षण lymph nodes या gland (लसिका ग्रन्थि)का बढ़ जाना है।लसिका ग्रन्थियों में आती सूजन से ही पता लगाया जा सकता है कि किसी व्यक्ति को मंकी पाक्स हुआ है स्माल पाक्स नहीं।
इसके अलावा मंकी पाक्स स्माल पाक्स की तुलना में अधिक माइल्ड होता है और self limiting होता है यानी खुद ही एक निश्चित समय में अपने को रोकता है और मरीज लगभग 3 सप्ताह में ठीक होता है। मंकी पाक्स में fatality लगभग 10% होती है।
मंकी पाक्स और स्माल पाक्स में एक मुख्य अंतर यह भी है कि मंकी पाक्स जानवरों जैसे चूहे, गिलहरी, बन्दर के जरिए इंसानों में फैलता है।
मंकी पाक्स का क्या इलाज है ?
WHO (World Health Organization)के अनुसार, अभी मंकी पाक्स का कोई ठोस इलाज मौजूद नहीं है। फिलहाल इसके इलाज हेतु वैक्सीनिया वैक्सीन का ही उपयोग किया जा रहा है जो चेचक की उन्मूलन के दौरान किया गया था। चेचक की वैक्सीन मंकी पाक्स के संक्रमण के खिलाफ 85% तक असरदार साबित हुई है।
मंकी पाक्स की रोकथाम के लिए इसके जोखिम कारकों के बारे में लोगों को जागरूक करना और शिक्षित करना जरूरी है क्योंकि इस वायरस के लिए अब तक कोई ठोस इलाज उपलब्ध नहीं है।
आज हम इस पोस्ट में मंकी पाक्स वायरस क्या है ? कैसे फैलता है ? इसके लक्षण क्या है ? इसका इलाज क्या है ? के बारे में बताएं। उम्मीद है आपको यह पोस्ट पसंद आयी होगी। अगर पसंद आयी तो दोस्तों में शेयर जरुर करें।