Jio Mart क्या है ? आप लोग जिस प्रकार अमेजन, फिल्पकार्ट से आनलाइन शापिंग करते हैं उसी प्रकार आप Reliance Jio Mart से भी आनलाइन शापिंग कर सकते हैं
क्योंकि भारत का पहला Whatsapp Order Booking Service Jio mart लांच किया गया है जिससे आप आसानी से आनलाइन शापिंग कर सकते हैं।
आज हम आपको इस पोस्ट में बताएंगे कि Jio mart क्या है, यह कैसे काम करता है, Jio mart से आप घर बैठे आर्डर कैसे कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि Jio mart क्या है ?
JioMart क्या है ?
Contents
Jiomart Jio का नया डिजिटल प्लेटफार्म है। Reliance Industries ने हाल ही में Jiomart के नाम से E-Commerce Platform लांच किया है। यह एक आनलाइन शापिंग पोर्टल है जो Grocery Products जैसे हर जरूरी दैनिक उपयोग की जाने वाली वस्तुओं को सेवा उपभोक्ताओं तक घर बैठे उपलब्ध कराएगी।
आप Jio mart से Whatsapp के जरिये किराने का सामान घर बैठे मंगवा सकते हैं। जियोमार्ट Free Home Delivery,Pre -Registration Discount और 50 हजार से ज्यादा Grocery Products आनलाइन खरीदने की सुविधा प्रदान कर रही है। Jiomart के लिए Pre-Registration करने वाले उपभोक्ता इसकी Launching के वक्त 3000 हजार रुपये तक की बचत कर सकते हैं।
फिलहाल Jio mart की सुविधा मुम्बई के शहरों थाणे, कल्याण और नवी मुंबई में उपलब्ध है। यदि आप थाणे, कल्याण और नवी मुंबई में रहते हैं तो आप सभी इस सर्विस का इस्तेमाल कर सकते हैं और इसके लिए आप Whatsapp का इस्तेमाल करके घर बैठे आर्डर कर सकते हैं।
इसके लिए Jiomart द्वारा अपनी सेवाओं की शुरुआत के लिए एक नम्बर जारी किया गया है।
भारत में डिजिटल इकोनॉमी बढा़ने के लिए Reliance Jio और फेसबुक के साथ लम्बी अवधि के लिए समझौता हुआ है। Reliance Jio में Facebook की हिस्सेदारी Jio Platform में रुपये 43,574 करोड़ फेसबुक निवेश करेगा और Jio Platform में 9.99%फेसबुक हिस्सा लेगा। Facebook ने पहले ही Whatsapp को खरीद लिया है।
इसमें Whatsapp के जरिये छोटे व्यापरियों को ,किराना कारोबारियों को, छोटे दुकानदारों को ग्राहकों से जोड़ेगा। Jiomart में Whatsapp के जरिये मार्केटिंग भी होगा और पेमेंट भी इसी के जरिये होगा।
जियो प्लेटफार्म के साथ फेसबुक के समझौते के तहत जियोमार्ट ने फेसबुक के स्वामित्व वाले Whatsapp के जरिए अपनी सेवाएं देने की शुरुआत कर दी है और इस प्रकार Flipkart, Amazon को Jiomart टक्कर दे सकती है।
Jio Mart की विशेषताएं –
. इसमें 50,000 हजार से ज्यादा Grocery Products उपलब्ध है।
. Free Home Delivery की सुविधा उपलब्ध है।
.No minimum Order Value (इसमें न्यूनतम आर्डर पर कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना है।
.No questions asked return Policy (इस Policy के तहत आप मंगाए गए सामान को बिना कोई प्रश्न पूछे या जवाब दिये वापस कर सकते हैं।
. Never Before Saving
. Express Delivery Promise (इसमें जल्दी ही आप तक सामान पहुँचाया जाएगा।
Jio mart कैसे काम करता है ?
Jiomart में देश के छोटे और बड़े दुकानदारों को जोड़ा जाएगा तथा उस दुकान से सम्बन्धित सामान उपलब्ध कराया जाएगा।
यदि कोई व्यक्ति उस क्षेत्र से कोई सामान Jiomart पर आनलाइन खरीदेगा तो जिओमार्ट
सबसे पहले उस क्षेत्र में ग्राहक द्वारा आनलाइन किये गए प्रोडक्ट से सम्बन्धित स्टोर को स्कैन करेगा।
यदि वह प्रोडक्ट उस क्षेत्र के दुकान पर उपलब्ध रहेगा तो तुरंत उस ग्राहक के मोबाइल पर मैसेज आएगा कि यह प्रोडक्ट आपके क्षेत्र के इस दुकान पर उपलब्ध है।
आप चाहे तो वहां जाकर भी प्रोडक्ट ले सकते हैं या जिओमार्ट द्वारा आपके घर तक उस प्रोडक्ट को फ्री डिलीवरी में पहुँचाया जाएगा।
फिलहाल कल्याण, थाणे, नवी मुंबई में ही उपलब्ध कराया गया है। बहुत ही जल्दी पूरे भारत में Jiomart द्वारा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
Jio mart में Pre-Register कैसे करें ?
Pre-Register करने के लिए सबसे पहले आपको वेबसाइट https://www.jio.com/Jiomart पर जाना होगा। इसके बाद आपको अपना पूरा नाम, पिनकोड, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी भरना होगा।उसके बाद उस नम्बर पर OTP भेजा जाएगा। आप OTP डालें। उसके बाद आपको एक मैसेज प्राप्त होगा। इस तरह आपका रजिस्ट्रेशन हो जाएगा। यदि आप जियोमार्ट के लांच होने से पहले रजिस्ट्रेशन करते हैं तो आप 3,000 रुपये की बचत कर सकते हैं।
Jio Mart से आर्डर कैसे करें ?
जिओमार्ट ने आर्डर के लिए अपना Whatsapp Number 8850008000 उपलब्ध करवाया है। इस नम्बर को आप अपने फोन में Save करें। इसके बाद आप Hi लिखकर इस नम्बर पर भेजे । आप जैसे ही मैसेज भेजते हैं आपको एक मैसेज प्राप्त होगा। उसमें आपको ग्रोसरी आर्डर करने के लिए एक लिंक दिया जाएगा।
लिंक मिलने के बाद 30 मिनट तक ही काम करेगा क्योंकि इस लिंक की वैलिडिटी 30 मिनट की है। इस लिंक को आप 30 मिनट के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
लिंक पर क्लिक करने पर एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपको अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर जैसी जानकारी मांगी जाएगी। इसके बाद आपको Proceed बटन पर क्लिक करना है।
उसके बाद जो आपको सामान खरीदना है उसे सेलेक्ट करें और अपना आर्डर प्लेस करें।आपका आर्डर कन्फर्म होने पर आपको एक मैसेज प्राप्त होगा।
इसमें आपको स्टोर की डिटेल्स मिल जाता है और आपको पेमेंट करने के बाद दुकान से आर्डर रिसीव कर लेना है।
Jio Mart से आपको क्या Benefits मिलेंगे ?
- Jio mart पर आपको 50,000 हजार से ज्यादा Grocery Products मिलेंगे और जितने भी दूसरे वेबसाइट हैं जैसे अमेजन, फ्लिपकार्ट के प्रोडक्ट से सस्ता मिलेगा। जिओमार्ट पर आसानी से सस्ते दर पर खरीद सकते हैं।
- इसमें आपको कोई भी सामान खरीदने पर Fast delivery मिलेगा।
- इसमें आपको फ्री डिलीवरी भी मिलेगा ।इसमें आपको कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना पड़ेगा।जिसमें कोई भी Minimum order Value की जरूरत नहीं होगी चाहे आप 100 रुपये का या 500 रुपये का आर्डर करें।
- आप इसमें कोई भी प्रोडक्ट Return करेंगे तो आपसे कोई भी प्रश्न नहीं पूछे जाएंगे। आपसे बिना कोई प्रश्न पूछे ही प्रोडक्ट को वापस कर सकते हैं।
- जिओमार्ट में आपको Pre-Register करने पर 3000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा जैसे ही यह लांच होगा आप 3000 रुपये का बचत कर सकते हैं।
जिओमार्ट द्वारा सुविधा फिलहाल मुम्बई में थाणे, कल्याण और नवी मुंबई में उपलब्ध कराई जा रही है और बहुत ही जल्द आपके भी शहर में जिओमार्ट की सुविधा उपलब्ध कराई जा सकती है।
इसे भी पढ़े :-
इसके जरिए कोई भी ग्राहक घर बैठे ही Whatsapp की मदद से कोई भी जरूरी सामान आर्डर कर सकते हैं। इस समय तो आप जानते हैं कि कोरोना वायरस की वजह से पूरे देश में लाकडाउन है। इसलिए जिओमार्ट ने अभी केवल Grocery Product से शुरुआत किया है।