OTP Full Form ? OTP क्या होता है ? What is OTP in Hindi

OTP Full Form ? OTP क्या होता है ? What is OTP in Hindi

Contents

आपने कहीं न कहीं OTP सुना होगा और आपको आज तक समझ नही आया की OTP क्या होता है तो आज  हम आपको बताएंगे कि OTP क्या होता है? OTP का उपयोग कहाँ  किया जाता है?  तथा OTP का उपयोग क्यों किया जाता है? साथ में यह भी जानेंगे की OTP Full Form के बारे में। तो आइए जानते हैं OTP के बारे में।

OTP(ONE TIME PASSWORD) क्या है? OTP full form

जब हम कोई Online Transaction करते है या कोई भी  account create करते है तो इस प्रकार के कायों को करने के लिये हमारा मोबाइल नम्बर और email Id अटैच होता है जो कार्य सम्पादित करने के प्रारम्भिक अवस्था मे ही उस Attached नम्बर पर एक मैसेज प्राप्त होता है, जिसमे password अंकित होता है। चूँकि यह एक बार व थोड़े ही  समय के लिए प्रयोग होता है, इसीलिए इसे ONE TIME PASSWORD तथा संक्षेप मे OTP कहते है। 

OTP

OTP एक सुरक्षित कोड होता है जो एक बार प्रयोग मे एक निश्चित  समय 3 मिनट  से 15 मिनट  के लिए होता है। उसके बाद  यह Inactive हो जाता है। यह सुरक्षित  transaction प्रक्रिया  मे मुख्य भूमिका अदा करता है. तो आप लोगो को समझ में आ गया होगा की OTP का Full Form होता है One Time Password.

OTP का Use कहाँ होता है ?

OTP का प्रयोग करने के लिए सबसे पहले आपका मोबाइल नंबर आपके Bank account से अटैच होना चाहिये, तभी आप बैंकिंग सेवाओं जैसे- नेट बैंकिंग , कार्ड पेमेंट इत्यादि सेवाओं का लाभ ले सकते है। क्योंकि आप सिर्फ  पंजीकृत नम्बर पर ही आप OTP प्राप्त करते है।

मान लीजिए हमें एक ATM से दूसरे ATM मे पैसा ट्रान्सफर  करना है तो ट्रान्सफर की प्रक्रिया के दौरान  हमे  जब तक OTP  प्राप्त नहीं करेंगे तब तक transaction की प्रक्रिया पूरी नहीं होगी।

अगर आपने Online Shopping कभी किया होगा तो ऑनलाइन पेमेंट के समय आपके फ़ोन पर OTP  आता है और जब तक आप उस OTP को एंटर नहीं करेंगे तब तक आपका पेमेंट नहीं होगा। और इस otp की वैलिडिटी भी थोड़े ही मिनट के लिए होता है. इस तरीके से एक सुरक्षित ऑनलाइन ट्रांसक्शन में OTP का बहुत ही बड़ा उपयोग है.

कम शब्दों में OTP का use online transaction, recharge इत्यादि को सुरक्षित रखने के लिए किया जाता है।

OTP का सबसे अधिक प्रयोग Net Banking मे, online transaction मे, Google account मे, E.commerce की website मे, जैसे-Amazon, Snapdeal, Flipkart, Digital wallet तथा Private Banking Id मे जैसे- Paytm , Airtel Bank , Google pay, phone pay इत्यादि मे प्रयोग किया जाता है ।

इसके साथ- साथ Facebook, what’s up, G-mail account को create व verify करने मे किया जाता है. इसमे users को अपने Account, ATM, व OTP सम्बन्धी जानकारी शेयर नहीं करना चाहिए.

 

OTP के फायदे-

आज हम digital युग में घर बैठे ही अपनी आवश्यकताओं को आनलाइन सेवाओं के माध्यम से प्राप्त कर लेते है, जैसे – Net banking, shopping, mobile recharge इत्यादि।

इन सभी कार्यो को करने के लिए OTP का प्रयोग किया जाता है।

OTP के नुकसान

    OTP का प्रयोग एक ही बार किया जाता है।यदि transaction किसी कारण से cancel हो जाता है तो आपको दुबारा OTP प्राप्त करना होगा।

दूसरा OTP पहले OTP verification से कम सिक्योर होता है।

कुछ बैंकों मे पैसे ट्रांसफर करने के लिए केवल OTP का प्रयोग किया जाता है जो कि अधिक सुरक्षित नहीं रहता है।

दोस्तों आपको हमारी आज की पोस्ट कैसी लगी, आज हमनें बताया कि OTP क्या है, OTP का उपयोग कहाँ और क्यों किया जाता है, तथा OTP के फायदे व नुकसान क्या है। उम्मीद करते है कि आपको हमारी आज की पोस्ट पसंद आयी होगी।

 

Share Karo Na !

3 thoughts on “OTP Full Form ? OTP क्या होता है ? What is OTP in Hindi”

Leave a Comment